top of page
Search

खंड शिक्षा अधिकारी ने छः न्याय पंचायतों के!...प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षा बैठक

  • alpayuexpress
  • Apr 28, 2024
  • 1 min read

खंड शिक्षा अधिकारी ने छः न्याय पंचायतों के!...प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षा बैठक


अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शिक्षा को और अधिक बेहतर बनने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर छः न्याय पंचायतों मे देवकली,पहाड़पुर,नरीपचदेवरा,धरवां,बासूपुर, देवचंदपुर के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को विकासखंड की निपुण कार्य योजना से परिचित कराया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं। इसके लिए हमें अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देना है। उन्होंने निपुण लक्ष्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, छात्र नामांकन, कायाकल्प, मिड-डे-मील ,पुस्तक वितरण,यू डायस आदि की समीक्षा की गयी।

मुख्य तीन बिंदुओं पर बल दिया गया। सभी विद्यालयों में कम से कम 80 फीसदी छात्र उपस्थिति हेतु रणनीति एवं विद्यालय कार्य योजना प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ विद्यालयों के कक्षा कक्ष रूपांतरण हेतु समस्त कक्षा कक्षों को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंटरिच मैटेरियल दीवारों पर चस्पा करने,शिक्षण सहायक सामग्री, डायरी व एवं टीएलएम सामग्री का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। भाषा एवं गणित की संदर्शिका का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने निपुण लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकासखंड के एआरपी चंदन सिंह,पारस चौहान, रुपेन्द्र दुबे, हेड संकुल बिपिन कुमार शुक्ला,मणिकांत चौबे ,इंदीवर ने निपुण कार्य योजना की स्ट्रेटेजी के साथ सभी अवयवों को विस्तारित ढंग से बताया।

प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने अध्यापको की समस्याओं को संज्ञान मे लेते हुए उसके समाधान पर चर्चा किये।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page