कड़ाई से पालन करने का निर्देश!...कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में साढ़े 12 बजे हो जाएगी छुट्टी
alpayuexpress
Apr 13, 2024
1 min read
कड़ाई से पालन करने का निर्देश!...कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में साढ़े 12 बजे हो जाएगी छुट्टी

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मार्च के अंतिम सप्ताह से ही जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर बीएसए ने सभी स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बीएसए हेमंत राव ने जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदलते हुए सुबह साढ़े 7 बजे खोलने व दोपहर साढ़े 12 बजे तक हर हाल में छुट्टी करने का आदेश दिया है। साथ ही आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।





Comments