top of page
Search

क्या ? विभाग कर रहा है बड़ा हादसा होने का इंतजार!...स्कूलों पर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने में विभाग क्यों है लाचार ?

  • alpayuexpress
  • Jul 15, 2024
  • 1 min read

क्या ? विभाग कर रहा है बड़ा हादसा होने का इंतजार!...स्कूलों पर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने में विभाग क्यों है लाचार ?


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई सोमवार 15-7-2024

गाजीपुर:- गाजीपुर जिले से है जहां पर हादसा होने का इंतजार विभाग द्वारा किया जा रहा है आपको बताते चलें कि बहरियाबाद सहित कई क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बीते दिनों विद्युत तार के टूटकर गिरने के बावजूद विभाग नहीं चेत रहा है। इसी क्रम में देवकली ब्लाक मुख्यालय के पास स्थित सरवरनगर के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन का तार गुजर रहा है। जिस तरह से तारों के जर्जर होने के चलते आए दिन तार टूटकर गिर रहे हैं, ऐसे में किसी दिन अगर तार टूटकर स्कूल पर गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रधानाध्यापिका निशा मौर्या ने बताया विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरे होने के चलते हमेशा टूटकर गिरने का डर बना रहता है। बताया कि इसकी सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित पहाड़पुर के विद्युत उपकेन्द्र पर देकर तार को हटाने की मांग की गई है लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page