top of page
Search

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • alpayuexpress
  • Nov 28
  • 2 min read

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025

ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आया जब उपायुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने 11 नवंबर 2025 को एक पत्र जारी किया। इस पत्र में मेसर्स शैली ट्रेडर्स, हटिया रांची, झारखंड द्वारा वाराणसी और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में कोडिनयुक्त कफ सिरप की भारी मात्रा में बिक्री के रिकॉर्ड का विवरण मांगा गया था। विभाग ने क्रेता फर्मों की जांच और सत्यापन का निर्देश दिया था। इस निर्देश के अनुपालन में, औषधि निरीक्षक गाजीपुर ने 14 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक कुल छह फर्मों का सत्यापन किया। इनमें मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी (जखनिया गोविंद), मेसर्स शुभम फार्मा (खानपुर), मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी (मंछनपुर), और मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी (नंदगंज) शामिल थीं।

जांच के दौरान, उपरोक्त प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की औषधियों का भंडारण या क्रय-विक्रय नहीं पाया गया। मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर (गोराबाजार, पीरनगर) और मेसर्स स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी (सैदपुर) के निरीक्षण में अन्य औषधियों का भंडारण मिला, लेकिन किसी भी फर्म ने कोडिनयुक्त या नारकोटिक्स औषधियों के क्रय-विक्रय का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया। इस कारण कोडिनयुक्त कफ सिरप के क्रय-विक्रय अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो सका।

इन छह फर्मों द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची से लगभग 7,82,800 बोतल कफ सिरप खरीदी गई थी। हालांकि, जांच करने पर मौके पर किसी भी फर्म के पास यह स्टॉक उपलब्ध नहीं पाया गया। कुल खरीदी गई कफ सिरप का अनुमानित मूल्य 11 करोड़ 50 लाख रुपये है।

बता दे कि कोडिनयुक्त सिरप का गैर-चिकित्सकीय उपयोग नशे के रूप में किया जाता है। आरोप है कि इन फर्मों ने विभाग द्वारा प्रदत्त औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग किया। उन्होंने अधिक मुनाफा कमाने और गलत लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से, बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श और विधिक औपचारिकताओं को पूरा किए बिना, खुले बाजार में नशे के प्रयोग के लिए इन औषधियों का विक्रय किया। इस मामले में कोतवाली गाजीपुर में सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
सचिव–ठेकेदार की साठगांठ से सरकारी धन की लूट!...सिपाह में करोड़ों की इंटरलॉकिंग बनी भ्रष्टाचार की शिकार

सचिव–ठेकेदार की साठगांठ से सरकारी धन की लूट!...सिपाह में करोड़ों की इंटरलॉकिंग बनी भ्रष्टाचार की शिकार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर बुधवार 26-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां कासिमाबाद

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page