- alpayuexpress
कैमूर मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का किया गया स्वागत
कैमूर/बिहार
कैमूर मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का किया गया स्वागत

पिंटू तिवारी पत्रकार
बिहार:- कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के कर्मनाशा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा 27 अक्टूबर को पटना गांधी मैदान में जन सभा को लेकर एक कार्य क्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुचे। जिनका कार्यकर्ताओ के द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। वही सभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा की राजभर जाति के लोगो को अब अपने हक की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। 27अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पटना के गांधी मैदान मे पहुच कर सरकार को अपनी संख्या को दिखाना है। उन्होंने कहा कि देश में सबके लिए एक समान शिक्षा लागू होनी चाहिए। अंत मे उन्होंने सभी लोगों से 27 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पटना के गांधी मैदान मे पहुचने का आग्रह किया।