top of page
Search

कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का हुआ आयोजन!...मुख्य अतिथि रही जिल

alpayuexpress

कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का हुआ आयोजन!...मुख्य अतिथि रही जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पीजी कालेज गाजीपुर के प्रागण में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। सपना सिंह द्वारा लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, महर्षि कण्व ऋषि, शिवाश कृषि उत्पादक संगठन के मोटे अनाज से बने रेसिपी की प्रशंसा करते हुये अन्य कृषि उत्पादक संगठन द्वारा इस तरह के भोज्य पदार्थों को बाजार में उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया। कहा कि श्रीअन्न के प्रति पुरूष किसानो के साथ-साथ महिला किसानो को भी जागरूक किया जाय, जिससे महिला किसान श्रीअन्न से बनने वाले भोज्य पदार्थाे को निर्मित कर सके। संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा मोटे अनाज उगाये जाने के बारे में किसानो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं किसानो को जागरूक किया कि पराली कदापी न जलाये इसके जलने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है। वायु मण्डल प्रदूषित होता है। उनके द्वारा कृषको को डिकम्पोजर के प्रयोग करने की भी जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ की विस्तृत जानकारी किसानो को दिया गया। कार्यक्रम मे कृषि वैज्ञानिक डा.विनोद कुमार सिंह, डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा. जेपी सिंह ने किसानो का तकनीकी मार्ग दर्शन किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंन्धक यु०बी०आई०, अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे, जिनका स्टाल भी लगा था एवं किसानो को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी।

 
 
 

Yorumlar


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page