top of page
Search

"काशी चाय जायका" ढाबे पर पकड़ी गई लापता सोमन रघुवंशी,राजा मर्डर केस में अब तक तीन गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Jun 9, 2025
  • 2 min read

हनीमून के बदले हुआ खून


"काशी चाय जायका" ढाबे पर पकड़ी गई लापता सोमन रघुवंशी,राजा मर्डर केस में अब तक तीन गिरफ्तार

अमित उपाध्याय पत्रकार (यूपी हेड)


जून सोमवार 9-6-2025

गाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गाजीपुर जिले के नंदगंज से "काशी चाय जायका" ढाबे से सोनम रघुवंशी को पकड़ा गया है। राजा मर्डर केस में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय से दो जून को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद कर लिया है। सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे में 17 दिन बाद पुलिस को मिली है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोमन को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। मेघालय से पुलिस आ रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला को वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।   मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पति राजा रघुवंशी का पहाड़ पर शव मिला था, जबकि सोनम लापता हो गई थी।

राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा:- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजा रघुवंशी के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। लाश को खाई में फेंकने से शरीर की हड्डियां भी टूट गई थीं। शिलॉन्ग एसपी विवेक सिम ने इसकी पुष्टि की थी। पुलिस को घटनास्थल से ही राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार- दाओ भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, धारदार हथियार एकदम नया लग रहा है, अंदेशा है कि इसे हत्या के इरादे से ही खरीदा गया था

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page