top of page
Search
  • alpayuexpress

कार्यकर्ताओं के रक्षा,मान,सम्मान, स्वाभिमान के लिए संगठन हर लड़ाई लड़ता है:- राजकुमार सिंह

करंडा/गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश


कार्यकर्ताओं के रक्षा,मान,सम्मान, स्वाभिमान के लिए संगठन हर लड़ाई लड़ता है:- राजकुमार सिंह


आदित्य कुमार जिला संवाददाता


करंडा/गाज़ीपुर:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर की करन्डा ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक ग्राम सभा बनगावा के साईं मंदिर पर संपन्न हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा तथा संगठन को गति देने के लिए आगे भी सुझाव दिए और सबको उसकी जिम्मेदारी भी बांटी गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन एक ऐसी शक्ति है जो कि हर एक मुसीबत में रात हो या दिन हो खड़ी रहती है यही एक संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए हर लड़ाई लड़ता है तथा उस को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करता है संगठन के लोगों को किसी भी अन्य ताकत या किसी और नेताओं की जरूरत नहीं होती क्योंकि संगठन एक परिवार है और परिवार जब एक साथ मिलकर किसी मुसीबत का सामना करता है तो बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करता है और उस को अंजाम तक भी पहुंचाने का कार्य करता है हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि संगठन ने शासन प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया है और जो लोग संगठन से नहीं जुड़े हैं वह लोग भी आज संगठन के महत्व को समझने लगे हैं और वह जुड़ना चाहते हैं हम लोगों का फर्ज बनता है कि उन लोगों को जोड़ें और संगठन की ताकत को बढ़ाएं और आने वाले समय में संगठन के कार्यक्रम की भी चर्चा की गई जिसमें युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में संगठन एक बहुत बड़ी कार्यक्रम की तरफ बढ़ रहा है और उसमें सब लोगों को बढ़ चढ़के हिस्सा लेकर आने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना है जिससे कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक मिसाल बन सके एक इतिहास बन सके जिसको लेकर सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा और जिम्मेदारी ही कार्यक्रम को सफल बना सकती है इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह गोलू जिला प्रचार मंत्री हर्ष सिंह मनोज सिंह नेमा सिंह पप्पू सिंह धनंजय सिंह शुभम सिंह निलेश सिंह शिवम सिंह शुभम सिंह विवेक सिंह आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

3 views0 comments
bottom of page