top of page
Search

कांग्रेस कमेटी ने पुलिस विरोध के बावजूद!...जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर फूंका केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला

  • alpayuexpress
  • Jul 31, 2024
  • 1 min read

कांग्रेस कमेटी ने पुलिस विरोध के बावजूद!...जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर फूंका केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला


ree

अमित उपाध्याय पत्रकार (यूपी हेड)


जुलाई बुधवार 31-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जिला मुख्यालय के पास धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग ठाकुर का एक पुतला भी फूंका गया और उस पर लातों से ठोकर भी मारी गई, जिसका वीडियो भी मीडिया के कैमरों में कैद हो गया, इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाते रहे। इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कल लोकसभा में जिस तरह से हमारे कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातीय जनगणना की बातें कर रहे थे, उसके विरोध में भाजपा नेता और सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जो जाति पूछने और जाति सूचक बातें कहीं वह लोकतांत्रिक और असंसदीय थी। जिसका हम लोग सदन से लेकर सड़क तक विरोध कर रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुद्दों से भटकाना चाहती है, चाहे वो भ्रष्टाचार और, गरीबों और मजलूमों पर अन्याय हो, मणिपुर में हो रहे अत्याचार हो या फिर जिस तरह से नेपाल में प्लेन हादसा हो रहा है वैसे भारत में ट्रेन हादसा हो रहा है। इस पर कोई सवाल होता है तो उसका ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें और बयान बाजी भाजपा के नेता करते हैं। जिसका हम लोग यहां विरोध कर रहे हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page