top of page
Search

कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह!..राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रद

  • alpayuexpress
  • Mar 30, 2023
  • 1 min read

कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह!..राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन


अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर। राष्ट्रीय कोंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में गाज़ीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क पर काला पट्टा और कपड़ा पहन कर विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर सत्याग्रह किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में भारी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपए का घोटाला देश में हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है, और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद सदस्यता समाप्त कर दे रही है, जो गलत है और जनहित में नहीं है। इसका जवाब कॉंग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page