top of page
Search

कलेक्ट्रेट सभागार में!..डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया संविधान दिवस

  • alpayuexpress
  • Nov 26, 2024
  • 2 min read

कलेक्ट्रेट सभागार में!..डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया संविधान दिवस


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


नवम्बर मंगलवार 26-11-2024

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संविधान दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस 26 नवम्बर 2024 के अवसर पर संविधान की उद्देशिका पाठन कार्यक्रम लोक भवन सभागार, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसका लाईव प्रसारण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में देखा गया। लाईव प्रसारण के उपरान्त जिलाधिकारी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संविधान की उद्देशिका पाठन किया गया जिसमें उन्होने कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक (सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को  सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठिा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखण्डता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई० (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इसके उपरान्त शपथ दिलाई गयी, जिसमें शपथ ली कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हैं कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगें। सामाजिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़ावा देंगे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संविधान को बनाने के समय पर प्रकाश डालते हुए अनेक जानकारी दी कि किस प्रकार व कितनी गम्भीर परिस्थितयां होने पर भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता व समिति के सदस्यों द्वारा श्रेष्ठ, स्वतंत्र, निष्पक्ष संविधान को बनाने का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें भारत के संविधान पर गर्व है और सभी को गर्व होना भी चाहिए। संविधान की उद्देशिका, भारत के संविधान की आत्मा है। इसके शब्दों में पूर्ण संविधान का सार है। यदि हम संविधान की उद्देशिका को अंगीकृत और आत्मार्पित करते हैं तो समझ लिजिए की हमने पूर्ण संविधान को ही अंगीकृत कर लिया है। जिलाधिकारी द्वारा संविधान की उद्देशिका के प्रत्येक शब्द का विस्तार से वर्णन करते हुए बहुत ही बारिकी और गम्भीरता से समझाया गया। उन्होने कहा कि संविधान हर प्राणी के लिए समभाव रखता है। सभी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाता है। सभी को अपने विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। सभी को अवसर और प्रतिष्ठा की समता देता है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व है और मैं आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई देता है। इस अवसर पर सूनील कुमार विभागाध्यक्ष पी जी कालेज गाजीपुर ने संविधान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0,रा0,उपजिलाधिकारी सदर अधिकारी,कर्मचारी और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page