top of page
Search

कलश यात्रा!...परासर गिरी ब्रह्म बाबा धाम पर आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महाज्ञान यज्ञ का हु

  • alpayuexpress
  • Feb 25, 2023
  • 2 min read

कलश यात्रा!...परासर गिरी ब्रह्म बाबा धाम पर आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महाज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के हरदासपुर कला के परासर गिरी ब्रह्म बाबा धाम पर आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महाज्ञान यज्ञ का शुभारंभ वैदिक व्राह्मणों द्वारा किया गया। कलश पूजन,अश्व पूजन तथा बाल कन्याओं का पद प्रक्षालन कर विशाल जनसमूह के साथ कलश यात्रा गतिमान हुई। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु युवक युवतियों के विशाल जनसमूह ने हाथों में कलश लेकर पथ संचलन किया। कलश यात्रा में बैंड बाजा और घोड़े संग भारी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए। यात्रा बढ़ती गई लोग जुड़ते गए और कलश यात्रा का कारवां भी बढ़ता गया। हरदासपुर कला से आरंभ हुई कलश यात्रा चौबेपुर, रामपुर पतारी, नायक डीह, जोराटी, ढोहरा होते हुए अपने मूल यज्ञ स्थल पर वापस लौटी, जिसका समापन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने किया।

विश्व विख्यात सनातनी संस्कार नगरी वाराणसी से पधारे भागवत कथा व्यास आचार्य पंडित आशुतोष महाराज ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समस्त सृष्टि के लिए कल्याणकारक है। इस यज्ञ में शामिल होने मात्र से ही व्यक्ति के सौ जन्मों का फल प्राप्त होता है। लक्ष्मी नारायण महाज्ञान यज्ञ सार्वजनिक हित, विश्व शांति और कल्याण का परिचायक है। यज्ञ और कथा आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यनतु मा कश्चिदुख भागभवेत् है। इसका लाभ क्षेत्र परिक्षेत्र के प्रत्येक जन और प्रत्येक कण को प्राप्त होता है। जीवन उसी का सफल होता है जो भगवद्भक्ति में अनुरक्ति रखता है। जीवन में केवल ज्ञान प्राप्त कर लेना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके साथ भक्ति भी जरूरी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परासर गिरी ब्रह्म बाबा धाम पर धाम के विकास के निमित्त संबंधित समिति जो भी प्रस्ताव पास कर हमे देगी हमारे तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। कलशयात्रा को वृजनंदन सिंह (प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा)ने गतिमान किया। यात्रा का नेतृत्व मौनियां बाबा ने किया। इस मौके पर मंदिर महंत भृगुनाथ दास यज्ञ समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह,संजय चौबे, राणा प्रताप चौबे, ध्रुव नारायण सिंह, गुड्डू जायसवाल, विनोद कुमार यादव, बाला प्रधान, रिंकू सिंह, उपेन्द्र सिंह, डा०राजेश चौबे, बी०एन०सिंह, मंगला चौबे, मुकेश चौबे आदि उपस्थित रहे। कलश यात्रा के कुशल सम्पादन में स्थानीय थानाध्यक्ष प्रवीण यादव संग पुलिस विभाग का सहयोग सराहनीय रहा।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page