top of page
Search

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर जखनियां में सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति की हुई बैठ

alpayuexpress

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर जखनियां में सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति की हुई बैठक

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जखनियां। खबर गाजीपुर ज़िले से है जहां पर कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति की बैठक कस्बे के शिव मंदिर पर हुई। अध्यक्षता करते हुए देवनारायण सिंह ने कहा कि कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते हुई है। ये राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम की जीत है और नफरत फैलाने वालों की हार है। कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ प्रचार किया और कांग्रेस की नीतियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कर्नाटक के मुख्य धरातल की समस्याओं की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट कराया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर भी जनता का ध्यान आकृष्ट कराया। जिसके बाद जनता ने बहुमत से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, चंद्रभान सिंह, बृजेश गौतम, रितेश यादव, रामअवध, रामकिशुन चौहान, महेंद्र चौहान, किशोरी सोनकर, मिट्ठू कुशवाहा आदि रहे।

1 view0 comments

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page