top of page
Search
  • alpayuexpress

करंडा थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी!..दहेज हत्या‌ के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करंडा थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी!..दहेज हत्या‌ के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर करंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

आपको बताते चलें कि कल थाना क्षेत्र अंतर्गत करकटपुर निवासी काजल पत्नी रविन्द्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विवाहिता के पिता पप्पू यादव ने पति,सास,ससुर के खिलाफ तहरीर स्थानीय थाना पर दिया था।

पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई।

इसी क्रम में अभियुक्त रविन्द्र यादव(23) पुत्र गामा यादव निवासी ग्राम करकटपुर थाना करण्डा,गामा यादव(65) पुत्र स्व0 कौलेश्वर निवासी ग्राम करकटपुर थाना करण्डा,इमरती देवी(62) पत्नी गामा यादव निवासी ग्राम करकटपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को अभियुक्त गण के घर से गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही थाना करण्डा द्वारा की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी,महिला कांस्टेबल किरन यादव, कांस्टेबल केशव सिंह, कांस्टेबल चन्द्रदेव सिंह शामिल थे।

3 views0 comments
bottom of page