top of page
Search
alpayuexpress

करंडा के धरम्मरपुर कोटिया में हुई अनोखी शादी!...वरमाला के समय दूल्हा,दुल्हन ने दिया पर्यावरण को सुरक

करंडा के धरम्मरपुर कोटिया में हुई अनोखी शादी!...वरमाला के समय दूल्हा,दुल्हन ने दिया पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश


अमित उपाध्याय पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर करंडा क्षेत्र के धरम्मरपुर कोटिया गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली,जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दे रही थी। वहीं शादी समारोह में आये लोगो को जागरूक करने की एक मिसाल भी बनी। शादी समारोह में वरमाला के समय पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए दुल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को पौधा देकर समाज को एक नया संदेश देने का प्रयास किया है। दरअसल धरम्मरपुर कोटिया गांव में संकठा यादव की बेटी की शादी थी। इसी समारोह में वरमाला के समय दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को पौधा देकर अन्य कुछ लोगों को भी पौधा दिया।

गौरवांवित महसूस कर रहे हैं दूल्हा दुल्हन-

वरमाला के समय दूल्हा अर्जित यादव व दुल्हन ममता ने एक दूसरे को वृक्ष देकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। उन लोगों ने अपील की कि नवदंपति विवाह के मौके पर जरूर पौधा देकर पौधा रोपण करें।उन्होंने कहा कि हम सभी को ‌अपना स्वार्थ छोड़कर प्रकृति को बचाने के लिए सजग रहना होगा।पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे देकर पौधारोपण करना अत्यंत जरुरी है। वृक्ष है तो ही जीवन है। प्रदूषणमुक्त वातावरण के लिए हर घर हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। मौके पर मौजूद दूल्हे के पिता रामबली यादव व दुल्हन के पिता संकठा यादव ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देते हुए सराहना किया और कहा किसी भी उत्सव में हम सभी एक-एक पौधा अवश्य लगाये।बता दें कि दूल्हे के पिता रामबली यादव वर्तमान में पीएसी में तैनात हैं।

8 views0 comments

Comments


bottom of page