top of page
Search

करंट लगने से वृद्धा की गंभीर रूप से झुलसकर हुई मौत!...परिजनों में मचा कोहराम

  • alpayuexpress
  • Feb 22, 2023
  • 1 min read

करंट लगने से वृद्धा की गंभीर रूप से झुलसकर हुई मौत!...परिजनों में मचा कोहराम


ree

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


सैदपुर। थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में करंट लगने से एक वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे परिजन अचेत हाल में लेकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गांव निवासिनी 60 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी नगीना घर में काम कर रही थी। तभी उनका हाथ नंगे तार से छू गया। जिससे करंट लगने से वो तड़पने लगीं और परिजन जब तक बिजली काटते, वो अचेत होकर गिर गईं। परिजन फौरन लेकर सीएचसी आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वो शव साथ लेकर चले गए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page