⭕कमलेश चौधरी के भाई का दावा!..एनकाउंटर नहीं,सुनियोजित हत्या,राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप
- alpayuexpress
- Jun 5
- 2 min read
‼️"निर्दोष की हत्या" का!..पुलिस पर लगा गंभीर आरोप‼️
⭕कमलेश चौधरी के भाई का दावा!..एनकाउंटर नहीं,सुनियोजित हत्या,राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शुक्रवार 5-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसायी के बेटे की हत्या के मामले में एक दिन पूर्व कमलेश चौधरी की पुलिस एनकाउंटर में मौत होने के बाद अब कमलेश चौधरी के परिजनों ने होटल व्यवसायी पर गंभीर आरोप लगाया है। कमलेश के बड़े भाई जो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं उन्होंने बताया कि उनके भाई का पुलिस ने एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या किया है क्योंकि मुकदमे में उसका नाम फर्जी तरीके से डाला गया था क्योंकि जब यह घटना हुई थी तब वह रामगढ़ बिहार में था और पुलिस वहां से उठाकर लाइ है और फिर यहां पर फर्जी तरीके से एनकाउंटर किया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोग बैकवर्ड जाट के हैं इसलिए हम लोगों को डराया और सताया जा रहा है और इसे राजनीतिक तूल दिया जा रहा है क्योंकि हमारा भाई समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता भी था जिसकी वजह से उसकी जान गई है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग किया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से होटल मालिक आलोक राय खुद कटरा गैंग से संबंध रखते थे बीच में कुछ आपसी झगड़े के कारण वह कटरा गैंग से अलग हो गए थे दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शासन का नियम है कि कोई भी बीयर बार 10:00 बजे तक खुलेगा लेकिन इनका बीयर बार देर रात 12:00 दो-दो बजे तक खुला रहता था और उनके होटल में वेश्यावृति और लड़कियों का आए दिन आना-जाना लगा रहता था और इसी का ग्राम प्रधान और मृतक कमलेश चौधरी ने विरोध किया था जिसको लेकर बार-बार लड़ाई झगड़ा हुआ करता था और इस झगड़े के कारण यह मामला यहां तक पहुंचा है।





Comments