top of page
Search

कपडे़ के गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से!..लगी भयंकर आग से सामान जलकर हुआ राख

  • alpayuexpress
  • Apr 13, 2024
  • 1 min read

कपडे़ के गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से!..लगी भयंकर आग से सामान जलकर हुआ राख


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर बिरनो थाना क्षेत्र के कहोतरी बाजार में कपडे़ के गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। अगल बगल के दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक समूचा गोदाम जलकर राख हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार शशिकांत गुप्ता पुत्र स्व बसगीत साहू गांव मदनपुर पोस्ट बीरबलपुर जो कहोतरी बाजार में जनरल स्टोर एवं कपड़ा का दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर में गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। वही अगल बगल के दुकानदारों ने दुकान मालिक शशिकांत को बताया अगल बगल के दुकानदारों एव ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वही उसकी सूचना पीड़ित के द्वारा 112 नंबर पीआरबी को सुचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मौके मुआयना किया। राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल ओमकार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर मौके का क्षतिपूर्ति का आकलन किया ।क्षतिपूर्ति का रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को भेज दिया।पीड़ित के अनुसार में आग लगी में उसका लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।लेकिन बुझने के बजाय आग ने और भयवाह रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकान से भयंकर लपटें उठने लगीं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटना में लाखों रुपये कीमती कपड़े जलकर राख हो गए हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page