top of page
Search

कई बीघा लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं।

  • alpayuexpress
  • Jan 13, 2023
  • 1 min read

जमानिया/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


कई बीघा लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के चित्तावन पट्टी गांव स्थित राधा कृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय के पास करीब 3 बजे ताड़ीघाट रजवाहा टूट गया। जिस कारण से कई बीघा लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। जानकारी के अनुसार चित्तावन पट्टी गांव के पास ताडीघाट रजवाहा अचानक टूटने से किसानों में खलबली मच गई और बडी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने इसकी जानकारी देवकली पंप नहर प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र चौधरी को दिया और नहर को बंद कराया। बताया कि 24 घंटा बितने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि विभाग किसानों के प्रति उदासीन है और क्षति के बाद भी विभाग का रवैया ठीक नहीं है। शासन प्रशासन से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। वही क्षेत्र के किसान सरजू यादव‚ बिहारी साधू‚ राधेश्याम‚ सैचन्द मैना देवी ‚ अमरनाथ यादव ‚ जनार्दन यादव ‚ ओम प्रकाश यादव‚ जय प्रकाश यादव ‚ रमाधार यादव ‚ सरदार‚ बहादुर‚ हरखन‚ शिवपर्सन‚ केशव‚ रमाधार‚ गिरधार का कई बीघा गेहूं की फसल पानी मे डूब गया।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page