top of page
Search

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता!..हॉकी टीम के खिलाड़ियों को योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित।

  • alpayuexpress
  • Aug 17, 2024
  • 2 min read

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता!..हॉकी टीम के खिलाड़ियों को योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित।


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


योगी आदित्यनाथ का ऐलान..राजकुमार पाल को बनाया डिप्टी एसपी,करमपुर सैदपुर में 5 करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम कायाकल्प


अगस्त शनिवार 17-8-2024

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि हाकी खिलाड़ी ललित उपाध्यय और राजकुमार पाल को सरकार की तरफ से एक- एक करोड़ देंगे। इनके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ में कार्यक्रम अयोजित होगा। कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हाकी का दिन फिर से आना वाला है। इसकी शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने एक- एक खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा कि सभी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है।

सीएम योगी ने राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी बनाए जाने का भी एलान किया। जिले के सैदपुर स्थित करमपुर में मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को आगमन हुआ। दोपहर में करमपुर स्थित मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज में बने हेलिपैड पर सीएम का हेलिकॉप्टर उतरा। इसके बाद वहां से सीएम योगी ने मेघबरन सिंह स्टेडियम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव ने कहा कि खेल की 2023 में खेल नीति बनी। खिलाड़ियों की जरूरत को ध्यान में रखा गया उन्होंने कहा कि “खेलोगे, कूदोगे, होगे खराब” की परिभाषा बदल गई है । सीएम योगी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सम्मानित किया। उन्होंने राजकुमार पाल के संघर्ष को बताते हुए कहा कि उनकी मां का सपना साकार हो गया है। प्रदेश में खेलों के लिए हो रहे जिलेवार व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि 18 जिलों में 44 छात्रावास का संचालन हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में हाकी स्टेडियम बन रहा है, जिसका नाम मेजर ध्यान चन्द्र के नाम पर होगा। उन्होने कहा कि मेघबरन स्टेडियम में स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के मूर्ति का अनावरण करने भी आऊंगा।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page