top of page
Search

⭕एसपी कार्यालय बेटे के साथ पहुंची बुजुर्ग महिला!...पुलिस पर लगाया मारपीट का गंभीर आरोप

  • alpayuexpress
  • Nov 21
  • 2 min read

‼️साहब...पुलिस ने पीट दिया मां-बेटे को‼️


⭕एसपी कार्यालय बेटे के साथ पहुंची बुजुर्ग महिला!...पुलिस पर लगाया मारपीट का गंभीर आरोप

ree

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕बुजुर्ग मां के सामने ही बेटे को गोरा बाजार पुलिस चौकी में एक सिपाही द्वारा 20 झापड़ मारा गया, वही मां जब छुड़ाने पहुंची तो,मा को भी सिपाही ने मारा थप्पड़


नवम्बर शुक्रवार 21-11-2025

ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां आज दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर अपने बेटे के साथ हाथों में न्याय के लिए पत्र लिए हुए यह सहोदरी देवी है जो कोतवाली इलाके के ब्रह्म स्थान मोहल्ले की रहने वाली है उनके बेटों में पारिवारिक विवाद को लेकर मामला कुछ दिन पहले पुलिस में पहुंचा था इसके बाद गोरा बाजार चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया और दोनों पक्षों में वार्ता कर रही थी इनका आरोप है कि पुलिस एक पक्ष की तरफ से दबाव बना रही थी जिसे उनके साथ रहने वाले बेटों के द्वारा मना किया गया जिस पर वहां पर तैनात कांस्टेबल के द्वारा उनके बेटे की बुरी तरह से पिटाई किया गया और इस दौरान उन्हें भी चोट लगी इसको लेकर उन्होंने गाजीपुर दौरे पर एक दिन पूर्व आई सदस्य महिला आयोग से मिलकर भी अपनी बातें रखी थी और उनकी बातों पर गौर करते हुए महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस अधिकारियों से इस बारे में वार्ता किया था और कार्रवाई करने की बात कही थी वही शुक्रवार को पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंची जहां पर उन्होंने अपना शिकायत पत्र क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर को सौपा और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग किया। वहीं इस मामले में गोरा बाजार चौकी इंचार्ज से पत्रकारों द्वारा बात किया गया तो उन्होंने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में है फिलहाल मारपीट जैसी घटना नहीं हुई है यह मामला पारिवारिक जमीन संबंधित मामला है। अब यह देखना है कि इस मामले में जिले के बड़े अधिकारियों द्वारा किस तरह से इस मामले में संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते है या नहीं यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page