top of page
Search

एसडीएम कासिमाबाद व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व में!...गोपीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज के छात्र-छात्

  • alpayuexpress
  • Nov 27, 2022
  • 1 min read

कासिमाबाद/ग़ाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश


एसडीएम कासिमाबाद व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व में!...गोपीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज के छात्र-छात्राओ ने निकाली यातायात जागरूकता रैली


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर यातायात माह नवंबर को लेकर व्यापक तौर पर अभियान चलाकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा गोष्ठियां करके व रैली आदि निकालकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम कासिमाबाद व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व में गोपीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज देवली सलामतपुर के छात्र-छात्राओ ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। बच्चो को टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए बताया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटना से बचाव एवं ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात चिन्हों के बारे में बताया गया।रैली से पूर्व कालेज पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसको एसडीएम कासिमाबाद, सीओ कासिमाबाद व कोतवाल कासिमाबाद ने सम्बोधित कर बच्चों को भी यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक शिवम त्रिपाठी सहित कालेज के समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page