top of page
Search
  • alpayuexpress

एसएसपी साहब! दरोगा रात को अकेले कमरे में बुलाता है, महिला ने कहा - इन्साफ मांगने जाओ तो आंख मारते है




(कृष्णा चौहान की रिपोर्ट)


मई बुधवार 20-5-2020


एसएसपी साहब! दरोगा रात को अकेले कमरे में बुलाता है, महिला ने कहा - इन्साफ मांगने जाओ तो आंख मारते है !


पटना पुलिस पर एक बदनुमा आरोप लगा है। पटना पुलिस के दारोगा पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि इंसाफ दिलाने के बदले पुलिस वाले रात में अकेले बुलाते हैं। पटना से सटे मनेर थाना के एसआई राम कुमार पाल पर एक महिला ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। मामला पटना के मनेर थाना का है।

दरअसल, बात 25 फरवरी की है, जहाँ जब मनेर थाना इलाके के नया गांव जमुनीपुर के बेबी देवी ने कुछ मनचलों के खिलाफ मनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस के सुस्त रवैया के कारण एक और कांड हो गया, यहां 11 मार्च को दबंगों ने महिला के घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की थी।

बता दें कि इस वारदात में 58 व्यक्ति शामिल थे, अवैध हथियारों के साथ इन दबंगों ने घर में घुसकर महिला के पति पर गोली से हमला किया था। जिसके बाद महिला के पति धर्मराज राय को थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। जिसके बाद थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

वही, दबंगों ने पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि पहले तो कार्रवाई के बदले ₹ 30,000 की रिश्वत ली गई, इसके साथ ही महिला का आरोप है कि दरोगा रात को अकेले में बुलाता है। कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निजी वाहन का भी डिमांड करता है।

हालांकि दो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है लेकिन मुख्य आरोपी की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अंत में थक हार के महिला उच्च अधिकारी से अपनी गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने एसआई राम कुमार पाल पर कई संगीन आरोप लगाए, पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिसकर्मी उन्हें गलत निगाहों से देखती है और आंख मारते हैं, बार-बार रात को अकेले मैं अपने घर आने के लिए दरोगा बोलता हैं। महिला ने बताया कि वह एक बार रात को गई हुई थी, लेकिन असुरक्षित महसूस होने पर वहाँ से भाग आई।

1 view0 comments

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page