- alpayuexpress
एलजी मनोज सिन्हा ने!....भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर से की औपचारिक मुलाकात
गाजीपुर/उत्तर प्रदेश
एलजी मनोज सिन्हा ने!....भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर से की औपचारिक मुलाकात

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। मानवीय मूल्यों का सही मुल्यांकन सामाजिक जीवन से जुड़कर कार्य करने वाला व्यक्तित्व ही कर सकता है। उसे आज एक बार पुनः चरितार्थ किया जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मा मनोज सिन्हा ने। अपने पैृतक गांव मोहनपुरा जाते समय श्री सिन्हा लोकसभा 2019 चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े और वर्तमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के घर औपचारिक मुलाकात के लिए रविवार की सुबह पहुंचे।
लगभग 15 मिनट तक उनके घर पर बैठे रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, अर्जुन सेठ, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, गिरधारी जायवाल, विनोद कुशवाहा, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, विजय कुमार राय, संतोष जायसवाल, संकठा मिश्रा, अभिनव सिंह, संजीव गुप्ता, नीरज मानू, संतोष चौहान आदि उपिस्थत रहे। इससे पहले नगर के सिकंदरपुर में आवास पर श्री सिन्हा मिलने वालों का तांता लगा रहा।