top of page
Search
  • alpayuexpress

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से!....मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 लोगों को जीवन सुरक्षा कवच क

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से!....मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 लोगों को जीवन सुरक्षा कवच के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कि


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर। धनतेरस के दिन एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 लोगों को जीवन सुरक्षा कवच के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान किये हैं। आज हर पीड़ित एमएलसी विशाल सिंह चंचल को प्यार और आशीर्वाद दे रहा है और यही कह रहे हैं कि धनतेरस पर पीड़ित के स्वास्थ्य से बड़ा धन और कुछ नहीं हो सकता। एमएलसी कार्यालय पर मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता देख रहे अमित नागवंशी ने बताया कि इन 16 लोगों में 2 मासूम बच्चे भी हैं जिनकी उम्र 3 साल है। वृंदावन(जखनियां) की सुबाची देवी को 2लाख 40हजार ,अतरसुआ(सैदपुर) की रेणु पाण्डेय को 2लाख 50हजार ,गौरा(जमानिया) के संजय राय को 1लाख 52हजार, पाली के मनोज कुमार शर्मा को 80000, बरहपुर सैदपुर की सुशीला देवी को 1लाख 25हजार,देवल(सेवराई) की रीता देवी को 50 हजार,गाई(कासिमाबाद) के संग्राम सिंह यादव को 1लाख, जलालपुर चौरा (जखनियां) के देवानंद बिंद(बच्चा) को 100000,सरैला(सेवराई) के मनोज गुप्ता(बच्चा) को 3लाख ,नौली (सेवराई) के संतोष कुमार सिंह को 1लाख 10 हजार ,हनौता(जखनियां) की आशा देवी को 2लाख 65हज़ार ,तिरछी(जखनिया) के अमर बहादुर सिंह को 2लाख 50हजार,छपरा(सैदपुर) के महेंद्र प्रसाद को 100000,मुड़वल(सदर) के अशोक कुशवाहा को 100000, मढ़िया(सैदपुर) की चंद्र किरण सिंह को 75हजार, देवली सलामतपुर(कासिमाबाद) के प्रवीण शुक्ला को 2लाख 71हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई ।

1 view0 comments
bottom of page