top of page
Search

एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचें राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल!...भाजपा सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्

alpayuexpress

एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचें राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल!...भाजपा सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में की प्रेस वार्ता


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से हैं जहां पर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचें। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 रवीन्द्र जायसवाल ने रायफल क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता किया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गाजीपुर के 06 वर्ष सुशासन विकास रोजगार डब्ल इंजन की सरकार पुस्तिका का विमोचित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों को बताया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मीडिया को 1 वर्ष में योगी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहाकि सरकार ने 5 वर्षों के लिए 120 संकल्प लिए थे, लेकिन एक वर्ष में ही 75 संकल्प पूरे कर लिए गए हैं।अभी सरकार के 04 साल शेष है जिसमें अपने संकल्प के अलावा अन्य कई विकास परक कार्याे को पूरा किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओ के लिए बीते छह वर्षों में रोजगार का माहौल बनाया है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार। हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने बताया कि जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू. 10.00 करोड़ से अधिक लागत की कुल 21 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिसकी कुल लागत रू. 842.30 करोड़ है। रू. 227.64 करोड़ की लागत से महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिसमें 300 बेडेड टीचिंग हास्पिटल, जिला चिकित्सालय गोरा बाजार के कैम्पस में निर्माणाधीन है। उसके बाद प्रभारी मंत्री मॉ कामाख्या धाम मन्दिर गहमर में पहुचकर पूजन एवं दर्शन किया। दर्शन के उपरान्त राज्यमंत्री सेवराई में नवनिर्मित उपनिबन्धक कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद जिला प्रशासन के साथ जिला योजना की बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह, एंव अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page