top of page
Search
  • alpayuexpress

उपजिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण!...दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जमानियां/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


उपजिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण!...दिया आवश्यक दिशा-निर्देश


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जमानियां/गाजीपुर। उपजिलाधिकारी ने बेटाबर गांव स्थित धान क्रय केंद्र पर खरीदारी शुरू न होने के कारण औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित से खरीददारी शुरु न होने के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसडीए भारत भार्गव ने बताया कि बेटाबर गांव के क्रय केंद्र पर खरीदारी शुरू नहीं हुई है। इस कारण से निरीक्षण कर आसपास मौजूद किसानों से वार्ता की गई। जानकारी हुई कि अभी धान खेतों पर है। जिसके कारण से खरीदारी नहीं हो पा रही है। बताया कि निरीक्षम के दौरान केंद्र पर कांटा सहित अन्य व्यवस्था को भी बारीकी से देखा गया है और मानक के अनुरूप खरीदारी करने के दिशा-निर्देश दिया गया। केंद्र के संचालक को धान की खरीदारी अधिक से अधिक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। बताया कि एनएच 24 सड़क पटरी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर एक किसान से 80 कुंतल की खरीदारी हुई।

2 views0 comments
bottom of page