- alpayuexpress
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में!...पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन बेरोजगारी दिवस मनाया
गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में!...पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन बेरोजगारी दिवस मनाया गया

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। खबर गाज़ीपुर जिले से हैं जहा पर 17 सितंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा था वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार को जिला युवा कांग्रेस के महासचिव जावेद आलम के नेतृत्व में दुल्लहपुर क्षेत्र में भीक्षा टन एवं बेरोजगारी मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस बेरोजगारी मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिवांशु पाण्डेय एवं युवा सेवादल के जिलाअध्यक्ष आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे। बेरोजगारी मार्च दुल्लहपुर चौहान बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी तक निकाला गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देश औऱ प्रदेश की भाजपा सरकार को देश के युवाओं के साथ छल करने व युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।
भीक्षा टन एवं बेरोजगारी मार्च में अन्य प्रमुख लोगों में ओमप्रकाश भारद्वाज, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र राम, राम मिलन चौहान, सोनू यादव गोपाल जयसवाल, रवि पाण्डेय, विकास पाण्डेय, रोशन पाण्डेय, अतुल मिश्रा, सिकंदर राम, अर्जुन राजभर, पिंटू राजभर, दसरथ चौहान, गोलू अहमद, सत्येन्द्र यादव व अमित यादव सहित अन्य शामिल रहे।