top of page
Search
  • alpayuexpress

इलाज के दौरान प्रधान का हुआ निधन!...पूरे गांव में शोक का माहौल

देवकली/सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


इलाज के दौरान प्रधान का हुआ निधन!...पूरे गांव में शोक का माहौल


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


देवकली। सैदपुर के बासूपुर गांव के प्रधान पन्नालाल का निधन वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया। वो 65 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन के बाद शुक्रवार को ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव ने उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर महामंत्री सुभाष यादव, लालजी यादव, जेपी प्रसाद, संतोष यादव, अशोक चौहान आदि रहे। सभी लोग अलग-अलग गांवों के प्रधान हैं।

1 view0 comments
bottom of page