top of page
Search

इंसान का अच्छा वक्त आने पर मिलते है ये पांच तरह के संकेत!...शत प्रतिशत लोगों ने ठहराया सत्य।

  • alpayuexpress
  • Apr 29, 2023
  • 2 min read

इंसान का अच्छा वक्त आने पर मिलते है ये पांच तरह के संकेत!...शत प्रतिशत लोगों ने ठहराया सत्य।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


वस्तु टिप्स/गाज़ीपुर। कहते हैं कि जब भी अच्छा या बुरा वक्त आता है तो आने से पहले उसके संकेत अवश्य देता है। अच्छा वक्त आने से पहले अलग संकेत मिलते हैं और बुरा वक्त आने से पहले अलग संकेत मिलते हैं।

ज्योतिष में ऐसे बहुत से हिंट दिए गए हैं जिनके आधार पर आप भी अपने आने वाले भाग्य को पहचान सकते हैं जानिए कि अच्छा वक्त आने से पहले हमें क्या संकेत मिलते हैं।

अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये संकेत

घर के पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। उनके फल-फूल बहुत ज्यादा आने लगते हैं। विशेषकर तुलसी और केले के पौधे बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखने लगते हैं। ऐसा होना व्यक्ति के अच्छे समय आने का हिंट देता है।

जब अचानक ही व्यक्ति को आस-पास के लोगों से सम्मान मिलने लगे, सभी उसकी तारीफ करने लगे तो यह भी अच्छा वक्त आने का संकेत होता है।

जब भी व्यक्ति का सोया भाग्य जागने वाला होता है तो व्यक्ति का मन अत्यधिक प्रसन्न रहने लगता है। उसे अपने अंदर से खुशी अनुभव होती है। वह अपने आप को बिना कारण ही सर्वाधिक सौभाग्यशाली मानने लगता है।

आदमी का जब भी अच्छा वक्त आता है तो उसे भविष्य का अंदाजा होने लगता है। वह भविष्य को लेकर जो भी सोचता है या कल्पनाएं करता हैं, वे सच होने लगती हैं। उसे घटनाओं का पूर्वाभास होने लगता है।

आदमी का वक्त जब भी बदलने वाला होता है तो उसे सुबह के वक्त

अच्छे-अच्छे सपने आने लगते हैं। उसे अपने सपनों में देव प्रतिमाएं, पीपल-बरगद आदि के पेड़, जंगल, खजाने आदि दिखने लगते हैं। ऐसा होने पर मान लेना चाहिए कि व्यक्ति का अच्छा समय आ चुका है।

*_अच्छा संकेत ज्योतिष टिप्स वस्तु टिप्स_*

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page