- alpayuexpress
आश्रम में गई 2 महिलाओं को बंधक बनाकर तीन पुजारियों ने किया दुष्कर्म
(रितिक रजक की रिपोर्ट)
मई बुधवार 20-5-2020
आश्रम में गई 2 महिलाओं को बंधक बनाकर तीन पुजारियों ने किया दुष्कर्म
अमृतसर में 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने व उन्हें बंधक बनाकर रखने का मामले सामने आया है। जिले की ग्रामीण पुलिस ने डेरे के 3 पुजारियों व एक ड्राइवर के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ग्रामीण एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जगसीर सिंह व एसपी कमिशन के सदस्य के साथ डेरे पर जाकर पीड़ित महिलाओं को रैस्क्यू किया। वहीं दुष्कर्म में नामजद नछत्तर नाथ व सूरज नाथ को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच करवाने के बाद फरार चल रहे अन्य 2 आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, बता दे कि दो महिलाएं रविवार को माथा टेकने रामतीर्थ आई थीं, जिसके बाद वे डेरा ज्ञाननाथ में माथा टेकने गई जा नछत्तर नाथ, वरिन्द्र नाथ व गिरधारी नाथ ने दोनों महिलाओं को अपने कमरे में ले जाकर दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद इन महिलाओं को बंधक बनाकर रख लिया।