- alpayuexpress
आरोग्य सेतु एप के अलर्ट नोटिफिकेशन ने बढ़ाई परेशानी, आप भी पढ़ें
( रितिक रजक की रिपोर्ट)
मई रविवार 3-5-2020
आरोग्य सेतु एप के अलर्ट नोटिफिकेशन ने बढ़ाई परेशानी, आप भी पढ़ें
*लखनऊ।* लोग अपनी सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कर रहे है। आज गोरखपुर जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीजो के बाद से लोग और तेजी से एप इंस्टॉल कर रहे है। लेकिन पिछले दो दिनों के अंदर एप से लोगों को मिल रहे अलर्ट नोटिफिकेशन से परेशान हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को अलर्ट नोटिफिकेशन के मैसेज मिल रहे हैं। इससे लोग डरे हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह केवल अलर्ट नोटिफिकेशन है।
जिले में मिले तीन कोरोना मरीजों का इलाज BRDमेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो मरीज दिल्ली के सफदरजंग से लौटे हैं तो एक मुंबई से आया है। इनमें से 26 अप्रैल को उरुवा के हाटा बुजुर्ग का एक व्यक्ति है और दूसरा 29 अप्रैल को भैंसा रानी गांव निवासी एक महिला शामिल है। मरीज मिलने के बाद जिले में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करने में लोगों ने रुचि दिखाई, तो लोगों को अब अलर्ट के नोटिफिकेशन मिलने शुरू हो गए है।
*➡️इन्हें मिला नोटिफिकेशन*
विष्णुपुरम निवासी प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की शाम को एप अपडेट करने पर एक किलोमीटर के क्षेत्र में चार लोगों के बीमार होने का नोटिफिकेशन मिला है। इसके बाद से पूरा परिवार घबरा गया है। इसके अलावा दो दिन पूर्व पीएमजीएसवाई कार्यालय में भी एक कर्मचारी को रेड अलर्ट का नोटिफिकेशन मिला था।
वहीं विष्णुपुरम के ही प्रवीण पांडेय ने बताया कि उन्हें एक किलोमीटर के दायरे में दो लोगों के बीमार होने का नोटिफिकेशन मिला है। इसके अलावा सबसे ज्यादा अलर्ट मैसेज बांसगांव, उरुवा, गोला क्षेत्र में रहने वालों को मिला है। शुक्रवार को खजनी क्षेत्र में कई लोगों को अलर्ट मैसेज मिले।