top of page
Search

आर्यका अखौरी ने तहसील सेवराई के धान क्रय केन्द्र गहमर का स्थलीय निरीक्षण।

  • alpayuexpress
  • Dec 14, 2022
  • 2 min read

गहमर/सेवराई/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


आर्यका अखौरी ने तहसील सेवराई के धान क्रय केन्द्र गहमर का स्थलीय निरीक्षण।


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील सेवराई के धान क्रय केन्द्र गहमर का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेने पर बताया गया कि खरीद मानक के अनुरूप किया जा रहा है,इस पर जिलाधिकारी महोदय ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह मंडी सचिव को प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर भेज कर धान वजन करने वाली मशीन तथा मापन यंत्र का निरीक्षण करवा ले। जिलाधिकारी महोदय ने पूछा कि यहां कितना भुगतान किया गया तथा कितना धान क्रय किया गया यहां किसानों को 69 किसानो का धान क्रय किया गया जिसमे 36 किसानो को ही भुगतान किया गया। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानो को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूग करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था करे जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाये। निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने बिहार बार्डर स्थित बारा चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान चौकी में बने बिल्डिंग खराब स्थिति में पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने उसे ठीक कराते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। बारा चौकी पर बनाये गये बैरीकेटिंग टूटा पाया गया जो आये दिन भारो वाहनो का आवागमन किया जा रहा था जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल उसे ठीक कराया जाय जिससे अवैध वाहनो का आवागमन न होने पाय।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page