top of page
Search

आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को!...नन्दगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • alpayuexpress
  • Nov 28, 2022
  • 1 min read

नन्दगंज/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को!...नन्दगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को नन्दगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि चन्दन कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह ग्रा0 बरहपुर थाना नन्दगंज के ऊपर 18 नवंबर को नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी कुन्दन सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह, सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह और निरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्वत ने अवैध तमन्चे से फायर कर दिया था। जिसके सम्बन्ध मे चन्दन कुमार सिंह के लिखित तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान रविवार को उ0नि0 मंशाराम गुप्ता अपने पुलिस कर्मियों के साथ रात्रि गस्त कर रहे थे। गस्त के दौरान सोमवार की सुबह 6 बजे थाना क्षेत्र के साई मैरेज हाल के पास कुछ बराती सडक किनारे लड झगड रहे थे। जिसको देख मौके पर उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता पहुंचे। पुलिस को देखकर सडक के किनारे दुकान के पास खडे तीन व्यक्ति सकपकाकर आगे बढने लगे। पुलिस वाले जब रोककर तीनों से कडाई से पूछताछ किया तो एक ने अपना नाम कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज, दूसरे ने अपना नाम सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह ग्राव बरहपुर थाना नन्दगंज और तीसरे ने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज बताया। इस दौरान जब कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास एक अदद देशी तमन्चा बरामद हुआ। तमंचे के बारे में कडाई से पूछताछ करने पर कुन्दन ने बताया कि 18 नवंबर को इसी तमन्चे से हमने फायर किया था।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page