top of page
Search

आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत!...परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का कर दिया अंतिम

  • alpayuexpress
  • Jun 13, 2023
  • 1 min read

आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत!...परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का कर दिया अंतिम संस्कार


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सादात क्षेत्र के इकरा-कुड़वां गांव में आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक इसी गांव का रहने वाला था, जो बटाई पर आम तोड़ रहा था तभी असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिरने से घटना हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार रामवंत गोड़ (62) पुत्र दर्शन गोड़ इकरा निवासी नगीना यादव के बगीचे में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। वह पिछ्ले तीन दिनों से यहां आम तोड़ रहा था। घटना के समय मौजूद लोगों के मुताबिक वह पेड़ से असंतुलित होकर नीचे गिर गया और पीछे सिर व पीठ में गंभीर चोट लगने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया जा रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। बगैर पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के पांच पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, जिनमें सबसे छोटे बेते को छोडकर सभी की शादी हो चुकी है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page