top of page
Search
  • alpayuexpress

आमघाट गांधीपार्क स्थित दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित।

आमघाट गांधीपार्क स्थित दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर। साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान हेतु हिन्दी के आदि कवि भारतेन्दु हरीशचंद की अमर उक्ति निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल को चरितार्थ करते हुए आज आमघाट गांधीपार्क स्थित दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक धर्मदेव सिंह यादव ने की। बैठक में साहित्य उन्नयन संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’, उपाध्यक्ष कृष्णानन्द दुबे, महामंत्री यशवंत सिंह यादव, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार ‘दीपक’, सांस्कृतिक मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव का चयन किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ को कोषाध्यक्ष तथा यशवंत यादव को मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी अध्यापिका सुशीला राय चुनी गई। प्रधान संरक्षक धर्मदेव सिंह यादव, संरक्षक मण्डल में डॉक्टर निरंजन यादव, डॉ. बालेश्वर विक्रम, डॉ. संगीता मौर्या, एज़ाज़ अहमद खान का चयन किया गया इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य में पारुल राय, अमज़द खान, अनामिका राय, सुजीत कुशवाहा और कुमारी सलोनी का चयन किया गया। अध्यक्षीय संबोधन करते हुए धर्मदेव सिंह यादव ने साहित्य उन्नयन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और संरक्षक मण्डल को शुभकामनाएं दी तथा साहित्य उन्नयन संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 view0 comments
bottom of page