top of page
Search
  • alpayuexpress

आने वाले लोकसभा चुनाव के तैयारी की बिगुल बजते ही!... जनसंपर्क की तैयारीयों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

आने वाले लोकसभा चुनाव के तैयारी की बिगुल बजते ही!... जनसंपर्क की तैयारीयों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर लोकसभा प्रवास योजना अंतर्गत विधानसभा जंगीपुर में मंगलवार को ऐतिहासिक पौराणिक महाहर महादेव मंदिर पर लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने मंदिर में महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर कमेटी के सचिव विरेन्द्र सिंह व पुरी कमेटी के सदस्य एवं पुजारी के साथ बैठक कर सभी को प्रणाम किया और उनके साथ धार्मिक व सांस्कृतिक चर्चा की ,भोजापुर मंडल के शक्ति केंद्र बोगना के बुथ क्रमांक 52 पर शक्ति केंद्र व बुथ समिति की बैठक में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व मंडल के सभी पदाधिकारी व शक्ति केंद्र प्रमुख राजेन्द्र राम बुथ अध्यक्ष अरुण सिंह जी एवं शक्ति केंद्र के सभी पदाधिकारी व सभी बुथ अध्यक्ष और बुथ की समिति उपस्थित रहे लोकसभा प्रभारी जी ने सभी बुथ अध्यक्षों व समिति और पन्ना प्रमुख से संगठनात्मक चर्चा की मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी का स्वागत वंदन अभिनंदन कर की कार्यक्रम की अध्यक्षता बुथ अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया कार्यक्रम का कुशल संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल राजभर ने किया।

मरदह दक्षिण मंडल के शक्ति केंद्र नसरतपुर के दलित बस्ती में लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया ।

बिरनो।बिरनो मंडल के ग्राम अराजी ओड़ासन मे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र कुशवाहा के आवास पर हुई बैठक मे मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, विनोद गुप्ता, रामलाल सिंह, पंकज कुशवाहा, प्रमोद राअमित सिंह चंचल,मुखराम यादव,भुलई राम, कार्तिक कुमार, व सातों मोर्चा के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के समिति सदस्य उपस्थित रहे।

1 view0 comments
bottom of page