top of page
Search

आदेश IG पीयूष मोर्डिया का!...और गाजीपुर एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संगत मठ को असमाजिक तत्वों के कब्जे से करवाया मुक्त

  • alpayuexpress
  • Aug 5, 2024
  • 2 min read

आदेश IG पीयूष मोर्डिया का!...और गाजीपुर एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संगत मठ को असमाजिक तत्वों के कब्जे से करवाया मुक्त


ree

अमित उपाध्याय पत्रकार (यूपी हेड)


अगस्त सोमवार 5-8-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सादात कस्बे में उदासीन आश्रम बडा अखाड़ा प्रयागराज की एक शाखा संगत मठ आश्रम हैं, जिसके पूर्व महन्त स्वर्गीय शांति दास के उत्तराधिकारी वर्तमान में महन्त अलख पुरूष दास जी है जो दिनांक 05.07.2024 को सादात स्थित अपने संगत आश्रम में ताला बन्द करके जौनपुर के आश्रम में गये हुए थे। दिनांक 07.07.2024 को महन्त अलख पुरूष दास जी को सूत्रो से ज्ञात हुआ कि सादात के रामशरण व उनके भाई रामजी, रामलाल पुत्रगण दुखंती तथा उनके अन्य परिजन व सहयोगियों द्वारा संगत मठ आश्रम का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया।उक्त सम्बन्ध में महन्त अलख पुरूष दास जी द्वारा दिनांक 02.08.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी से मिलकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए समस्या से अवगत कराया गया।

ree

प्रकरण की सम्बेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर से वार्ता कर विधिसम्मत कार्यवाही कराने एवं असमाजिक तत्वों को आश्रम से हटवाते हुए आश्रम के वास्तविक स्वामी को कब्जा दिलवाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर जनपद गाजीपुर की पुलिस द्वारा 24 घंटे के अन्दर जाॅच कर घटना सही पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मठ में ताला बन्द करने वाले असामाजिक तत्व रामशरण,रामजी,रामलाल व अन्य परिवारीजन अज्ञात के विरुद्ध थाना सादात पर मु0अ0स0-96/24धारा-329(3),329(4),305,115(2),352,351(3) भा0न्य0सं0 के अन्र्तगत पंजीकृत कराया गया।

ree

राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त असामाजिक तत्वों के कब्जे से आश्रम को मुक्त कराकर वास्तविक स्वामी महन्त अलख पुरूष दास जी को वापस दिलवाया गया। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसमम्त निरोधात्मक कार्यवाही की गयी हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page