top of page
Search

आत्महत्या!...ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • alpayuexpress
  • May 15, 2023
  • 1 min read

आत्महत्या!...ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन से फुल्लनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार को पार्लर संचालिका ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद आस-पास की दुकान बंद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सुजावलपुर निवासी सीमा प्रजापति (30) फुल्लनपुर रोड पर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। प्रतिदिन की तरह वह सुबह पार्लर पर आई थीं। आस- पास के लोगों ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पति पुनीत प्रजापति जब पार्लर पहुंचा तो शीशे का गेट अंदर बंद था और पत्नी फंदे से झूल रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर लोग पहुंच गए

पति गेट का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचा और दहाड़े मारकर बिलखने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल टीबी सिंह ने बताया कि मृतका ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसने पार्लर में ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष से अब तक कोई नहीं आया है।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page