top of page
Search
  • alpayuexpress

आत्महत्या करने के लिए गंगा में युवक ने लगाई छलांग!..मछली मार रहे मछुआरों ने बचाई युवक की जान

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


आत्महत्या करने के लिए गंगा में युवक ने लगाई छलांग!..मछली मार रहे मछुआरों ने बचाई युवक की जान


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शहर कोतवाली के रजागंज स्थित हमीद सेतु से शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा लिया। गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया गया। बताया जाता है कि हमीद सेतु पर दोपहर एक व्यक्ति आया और चारों तरफ देखनेके बाद रेलिंग परचढ़कर गंगा छलांग लगा लिया। उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। गंगा में नाव से मछली मार रहे मछुआरों ने देख लिया। आनन फानन में किसी तरह मछुआरों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पूछने पर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति नेअपना नाम नोनहरा थाना के अख्तियारपुर निवासी सनी कुमार पुत्र रामविलास राम बताया। कूदने से उसके चोट लगी थी। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने उसे उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आये। पुलिस द्वारा उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।


1 view0 comments
bottom of page