top of page
Search

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग झुलसे!...फौरन लाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

  • alpayuexpress
  • Jul 5, 2023
  • 1 min read

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग झुलसे!...फौरन लाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र


मोहम्मद इसरार पत्रकार उप संपादक


देवकली/सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के भितरी में आकाशीय बिजली की जद में आकर चार दोस्त झुलस गए। जिसमें से तीन आंशिक रूप से झुलस गए तो एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए फौरन सीएचसी लाया गया। भितरी गांव निवासी अरमान राईनी 30 भितरी स्थित अशोक स्तंभ के पास अपने तीन दोस्तों के साथ झोपड़ी में बैठा था। इस बीच शाम करीब चार बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी जद में चारों आ गए। बाकी तीनों आंशिक रूप से झुलसे लेकिन अरमान के गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

देवकली। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी श्रवण यादव अपनी भैंस चरा रहा था। तभी आकाशीय बिजली भैंस पर गिरी और उसकी मौत हो गई। वहीं श्रवण बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। श्रवण की आजीविका भैंस से ही चलती थी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page