top of page
Search
alpayuexpress

आईटीआई ग्राउंड में!....मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में,77 हिन्दू जोड़े का हुआ विवाह

आईटीआई ग्राउंड में!....मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में,77 हिन्दू जोड़े का हुआ विवाह


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


डिसेंबर बुधवार 11-12-2024

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आईटीआई ग्राउंड में बुधवार को शाम 2 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 77 जोड़े का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम समाजकल्याण विभाग के द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष व मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य के साथ तमाम अधिकारी व कर्मचारियों व अन्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समाज की कुरीति दहेज प्रथा पर प्रहार है।

बेटियां बोझ नहीं बल्कि किसी भी परिस्थितियों में खड़ी रहती है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह में 77 जोड़े ने जयमाल के साथ सिंदूरदान और अग्नि के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच साथ फेरे लेकर विवाह सम्पन्न कराया गया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने भी बताया कि हर बार गायत्री परिवार के द्वारा विवाह संम्पन्न कराया जाता रहा है। लेकिन इस बार खास बात ये थी कि वैदिक मंत्रोच्चारण के गणेश पूजा के साथ विवाह कार्यक्रम की शुरुआत की गई और विधि विधान के साथ 77 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। वहीं इस कार्यक्रम में उपस्थित सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, संतोष वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, राजेश यादव परियोजना निदेशक, राम नगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी, सपना पूरी मत्स्य अधिकारी, सुभाष सरोज जिला विकास अधिकारी, सीमा कुमारी खंड विकास अधिकारी, अनुराग राय खंड विकास अधिकारी, यशवंत राव खंड विकास अधिकारी, त्रिवेणी राम खंड विकास अधिकारी, सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

9 views0 comments

Comentarios


bottom of page