top of page
Search

अवैध शराब!...आबकारी टीम ने छापा मारकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Apr 4, 2024
  • 1 min read

अवैध शराब!...आबकारी टीम ने छापा मारकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर लोकसभा चुनाव को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए चल रहे विशेष अभियान अवैध शराब उन्मूलन के तहत कई गांवों में छापेमारी की गई। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक नीरज पाठक व ऐश्वर्या गंगवार ने थाना क्षेत्र के कुंडीपुर, चतुरका पाही गांवों में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने एक स्थान से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और मौके से मिले 300 लीटर लहन को नष्ट कराया। उन्होंने मौके से महिला को गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम बरसाती पत्नी मुन्नू बिंद निवासिनी चतुरका पाही बताया। जिसके बाद उसे न्यायालय ले जाया गया। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र जैन द्वारा जिले में अवैध शराब के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page