top of page
Search

अम्बेडकर जयंती पर!..बसपा से गाजीपुर लोक सभा सीट पर उमेश सिंह प्रत्याशी घोषित।

  • alpayuexpress
  • Apr 14, 2024
  • 1 min read

अम्बेडकर जयंती पर!..बसपा से गाजीपुर लोक सभा सीट पर उमेश सिंह प्रत्याशी घोषित।


⭕वाराणसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद बागड़ी ने की घोषणा।


अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर से है।जहां आज गाजीपुर लोक सभा सीट से उमेश सिंह को बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया है बसपा ने डॉक्टर उमेश सिंह को गाजीपुर लोक सभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।शहर के लंका मैदान मे अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम के बीएसपी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की।बसपा के वाराणसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद बागड़ी ने ये घोषणा की।पेशे से वकील उमेश सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति मे सक्रिय रहे है और वो बीएचयू छात्र संघ के महामंत्री भी रह चुके हैं।

बसपा ज्वाइन करने से पहले वो लम्बे अर्से तक आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य रह चुके है।बसपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्होने पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया है।उन्होने अपने विपक्षी सपा के अफजाल अंसारी और बीजेपी के पारस नाथ राय से मुकाबले के सवाल पर कहाकि एक असल माफिया है तो दूसरा नकल माफिया है।उन्होने कहाकि गरीबो का मसीहा गायब हो गया।लेकिन गरीब वहीं रह गये।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page