top of page
Search

अफजाल अंसारी का बयान!...मुख्तार को मारने के पीछे ऊसरी चट्टी कांड मे बृजेश सिंह को बचाने की मंशा थी-अफजाल अंसारी

  • alpayuexpress
  • Apr 4, 2024
  • 2 min read

अफजाल अंसारी का बयान!...मुख्तार को मारने के पीछे ऊसरी चट्टी कांड मे बृजेश सिंह को बचाने की मंशा थी-अफजाल अंसारी


ree

अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर से है।जहां मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी का बयान सामने आया है।अफजाल ने बयान देते हुये कहाकि 19 मार्च को मुख्तार को खाने मे जहर दिया गया।जिसके बाद उन्होने अदालत समेत हर जगह गुहार लगायी।अफजाल ने कहाकि मेडिकल कालेज मे मुख्तार ने कहा था ये लोग इलाज के नाम पर नाटक करेंगे।अफजाल ने आरोप लगाया कि मुख्तार को मारने के पीछे ऊसरी चट्टी कांड मे बृजेश सिंह को बचाने की मंशा थी।अफजाल ने कहाकि ऊसरी चट्टी कांड मे 22 वर्ष बाद दूसरी स्टोरी गढ़ी गयी।एक घटना की दो कहानी लिखी गयी।अफजाल ने कहाकि ऊसरी काण्ड मे मुख्तार पर हमले को झूठा कहा जा रहा।अफजाल ने आरोप लगाया कि पूरी सरकार बृजेश को बचाने के लिये नंगी होने को तैयार है।सरकार जमीन को आसमान,आसमान को जमीन कह रही है।अफजाल ने कहाकि बृजेश सिंह देश के सबसे बड़े दुश्मन दाउद इब्राहिम का साथी है।सरकार उसको खुलेआम संरक्षण दे रही है।जबकि ऊसरी काण्ड का मुख्तार सबसे बड़ा साक्ष्य था।उस साक्षी को संरक्षण मिलना चाहिये था।लेकिन उस साक्षी की साजिश कर हत्या करायी गयी।अफजाल ने कहाकि हम न्याय पाने और पापियों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।हम ऊसरी काण्ड के पापियों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।हम ऊसरी काण्ड मे क्रास केस दर्ज कराने वालों को सजा दिलाने की भी कोशिश करेंगे।अफजाल ने कहाकि मुख्तार की हत्या मे शामिल सभी लोगों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।अफजाल ने कहाकि सबसे पहले हमरी क्म्प्लेन पर केस दर्ज करें।अफजाल ने कहाकि पूरे यू पी का बच्चा राज्य के कृत्य पर थू थू कर रहा है।राज्य के इस घटिया कृत्य पर लोग थूक रहे हैं।अफजाल ने कहाकि दुनिया मे कोई अमर नही है,न मुख्तार अमर है न अफजाल अमर है।जो खुद को अमर समझ रहा वो समझता रहे।


 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page