top of page
Search

‼️अपराध की कमाई पर चला बुलडोजर!..मुख्तार गैंग के शार्प शूटर की करोड़ों की संपत्ति जब्त‼️

  • alpayuexpress
  • Aug 4
  • 2 min read

‼️अपराध की कमाई पर चला बुलडोजर!..मुख्तार गैंग के शार्प शूटर की करोड़ों की संपत्ति जब्त‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त मंगलवार 4-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 9 करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली है। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति संगठित अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी और आरोपी ने इसे अपनी पत्नी के नाम पर कराया था।

गाजीपुर में अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य शार्प शूटर और गैंग सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने संगठित अपराध से अर्जित धन के जरिए अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गिरधरिया गांव में जमीन और मकान खरीदा था। पुलिस ने इस संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 9 करोड़ 50 लाख रुपये बताया है। प्रशासन का कहना है कि संपत्ति व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है और इसे गैंग की अवैध कमाई से अर्जित किया गया था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अंगद राय उर्फ झूलन के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आपराधिक साजिश, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 25 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वर्तमान कार्रवाई थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे संख्या 314/2023 के तहत की गई है।

इस कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन, भांवरकोल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page