top of page
Search

अन्तर्जनपदीय दो शातिर चोरों को!..चोरी के माल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Jul 1, 2024
  • 1 min read

अन्तर्जनपदीय दो शातिर चोरों को!..चोरी के माल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार


ree

अमित उपाध्याय पत्रकार (यूपी हेड)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर स्वाट,सर्विलांस व कोतवाली सदर की संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर्जनपदीय दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के अनेकों सामान बरामद किया है। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत,मुखबिर की सूचना पर रविवार को कांशीराम आवास के पास से अभियुक्त अरविन्द कुमार बिन्द उर्फ निरहुआ हिन्दुस्तानी पुत्र स्व. गुड्डू बिन्द निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर तथा.सुधीर बिन्द पुत्र स्वर्गीय जोगी बिन्द निवासी ग्राम सकरा (छेदी विन्द का पुरा) थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का एक लैपटाप मय चार्जर, एक एलईडी टी.वी, एक सोने की चैन, एक मोबइल व पांच हजार रुपये बरामद किया। बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना पर पूर्व में चोरी के तीन मुकदमें पंजीकृत किये गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page