- alpayuexpress
अनुयायियों में आक्रोश!....मामला जमीनी विवाद का लेकिन अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की जा रही हैं भ
जखनियां/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश
अनुयायियों में आक्रोश!....मामला जमीनी विवाद का लेकिन अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की जा रही हैं भीमराव अंबेडकर प्रतिमा

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
जखनियां। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा छठवीं क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर देने से उनके अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर उप जिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव व कोतवाल राजू दिवाकर मय फोर्स पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। बता दें कि कई दशक पूर्व गांव के लोगों द्वारा समिति बनाकर प्रतिमा स्थापित कराई गई है। लेकिन जमीनी विवाद के चलते अराजक तत्वों द्वारा बार-बार मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। कोतवाल ने बताया अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पड़ताल की जा रही है।