top of page
Search

अनियंत्रित टाटा मैजिक पलटने से एक की हुई दर्दनाक मौत!..तीन हुए गंभीर रूप से घायल

  • alpayuexpress
  • Feb 26, 2023
  • 1 min read

अनियंत्रित टाटा मैजिक पलटने से एक की हुई दर्दनाक मौत!..तीन हुए गंभीर रूप से घायल


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भांवरकोल थाना क्षेत्र के पारो गांव टोल प्‍लाजा के पास अनियंत्रित टाटा मैजिक पलट गयी जिसमे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्‍हे उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। भांवरकोल पुलिस ने बताया कि पिकअप पलटने से प्रदीप विश्‍वकर्मा 30 वर्ष निवासी अदिलाबाद मुहम्‍मदाबाद की मौत हो गयी। सोनू 25 वर्ष निवासी बालापुर मुहम्‍मदाबाद, ड्राइवर नफुरिद्दीन व रियाजुद्दीन घायल हो गये। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनू को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page