top of page
Search
  • alpayuexpress

अधिशाषी अभियंता नलकूप प्रखण्ड द्वितीय के वादा खिलाफी से क्षुब्ध सिंचाई कर्मी आन्दोलन की राह पर

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


अधिशाषी अभियंता नलकूप प्रखण्ड द्वितीय के वादा खिलाफी से क्षुब्ध सिंचाई कर्मी आन्दोलन की राह पर


सुभाष कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


31 अक्टूबर तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सिंचाई जमाबंदी कार्य का बहिष्कार एवम धरना प्रदर्शन प्रारम्भ करने की चेतावनी।


राजकीय नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने व विद्युत बीजक में व्यापक घोटाले के जांच की मांग।

अधिशाषी अभियंता पर भेदभाव पूर्ण कार्य करने का लगाया आरोप।


गाजीपुर:- सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नलकूप प्रखण्ड द्वितीय के कार्यकारिणी की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक खजुरिया तिराहा स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप नारायण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमे अधिशाषी अभियन्ता के भेदभाव पूर्ण नीतियों ,नलकूप चालक,सींच पर्यवेक्षक,जिलेदार संवर्ग के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवम अपने खास लोगों को विशेष लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नवंबर के प्रथम सप्ताह में जमाबंदी कार्य का बहिष्कार ,धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के मण्डल अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि विभाग में नलकूपों पर बिद्दुत मीटर लगाने एवम बिद्दूत बीजक में भारी गोलमाल कर विभाग द्वारा नलकूप चालकों को बलि का बकरा बनाने का प्रयास विभाग के जे ई , ए इ, की मिली भगत से व्यापक घोटाला किया जा रहा है जिसकी जांच अति आवश्यक है। संघ के जिलाध्यक्ष जमुना यादव ने आरोप लगाया कि बन्द पड़े नलकूपों से भी फर्जी रकबा घंटा दर्ज करने को कहा जाता है ,ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निलंबित करने की धमकी दी जाती है।सिंचाई संघ के संरक्षक,एवम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने नलकूप प्रखंड द्वितीय के समस्त क्रिया कलाप की जिलास्तरीय गैर विभागीय टीम से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

बैठक में संघ के सुचारू रूप से संचालन हेतु खंड के उपखंडीय पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया जिसमे उपखण्ड तृतीय इंद्रकुमार यादव अध्यक्ष,बृजेश कुमार मंत्री,उपखण्ड चतुर्थ में कैश अहमद अध्यक्ष,अमित वर्मा को मंत्री एवम सूर्यकांत कुमार को सिंचाई संघ का मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से बृजेश यादव,शैलेश कुशवाहा,शिव मूरत बिंद,दिनेश कुशवाहा,,उत्कर्ष गुप्ता,अमरेंद्र यादव,अजय यादव,,संदीप कुमार,सुनील कुशवाहा,राहुल कुमार गोंड,अनुराग मिश्रा,मनीष यादव, श्रवण कुमार,शिव कुमार तिवारी,महेंद्र शर्मा,मंगला यादव,मुन्नी लाल,रजनीकांत पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह,नंदलाल राम,देवनाथ यादव,नरेंद्र सिंह ,रामाधीन यादव, सत्य प्रकाश,सहित समस्त उपखंडो के सदस्य उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता महेंद्र प्रताप नारायण ,संचालन मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया,समस्त सदस्यों के प्रति आभार, धन्यबाद सिंचाई संघ के प्रमख उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने किया।

1 view0 comments
bottom of page